{"_id":"69c571619304d45c050f1ccc","slug":"suggesting-ways-to-control-sugar-and-blood-pressure-through-medicine-and-yoga-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155604-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दवा और योग से शुगर और ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण के बता रहे उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दवा और योग से शुगर और ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण के बता रहे उपाय
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दवा और योग से लोगों को अब हाई ब्लड प्रेशर और शुगर से लड़ने में अहम मदद मिल रही है। इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों का आयुर्वेद पर भरोसा बढ़ा है और राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पुराने नौगढ़ में मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
अब तक आयुर्वेद से किनारा करने वालों ने भी भरोसा दिखाया है और प्रतिदिन आठ से दस मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचने लगे हैं। डॉक्टर दवा के साथ ही योग करने की सलाह और तरीका बता रहे हैं, जिससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित दवा और दिए गए सलाह के हिसाब से योग करने से इम्युनिटी मजबूत हो रही है और मरीज ठीक हो रहे हैं।
दौड़-भाग वाली जिंदगी और काम, परिवार और बेरोजगारी या कार्यस्थल पर बढ़ते दबाव और उम्र बढ़ने से लोग हाई ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। इनकी अनदेखी के कारण आंख, गुर्दा और लिवर सहित अन्य अंग भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोग गंभीर समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अब लोग मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा लोग आयुर्वेद की भी दवा ले रहे हैं।
राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पुरागे नौगढ़ में ओपीडी की जानकारी ली गई तो पता चला कि हर दिन 8 से 10 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर या शुगर की शिकायत है। उनकी हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली जा रही है तो पता चल रहा है कि कुछ लोगों को पता ही नहीं है कि इन दोनों बीमारी के शिकार हैं।
वहीं, कुछ लोग बता रहे हैं कि वह लंबे समय से एलोपैथ की दवा ले रहे हैं, लेकिन बीमारी जा नहीं रही है। उल्टा आंख से दिखना कम हो गया। गुर्दे में इंफेक्शन हो गया या फिर कोई अन्य शिकायत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक यहां पर अर्जुनारिष्ट, अर्जुन क्वाथ सहित कई ऐसे दवाएं हैं जो शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ ही जड़ से समाप्त करने का काम कर रही हैं। कई ऐसे में मरीज आते हैं जो नियमित सेवन करके आज सामान्य ब्लड प्रेशर और शुगर की श्रेणी में आ गए हैं। मरीजों को दवा देने के साथ ही योग और परहेज बताया जा रहा है, जो उसके हिसाब से रहता है। इससे उन्हें काफी राहत मिल रही है।
अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि शुगर और ब्लडप्रेशर की समस्या वाले मरीज पहुंच रहे हैं। दवा के साथ ही योग और पहरेज बताया जाता है, जिससे मरीजों को लाभ मिल रहा है। अस्पताल में जो भी सुविधाएं हैं, उसमें बेहतर इलाज किया जा रहा है।
Trending Videos