सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Repair work of Jabjaua-Jamouta road started

Siddharthnagar News: जबजौआ-जमौता मार्ग की शुरू हुई मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Repair work of Jabjaua-Jamouta road started
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील के जर्जर हो चुके जबजौआ-जमौता मार्ग की मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी दौड़ गई है। बीते कई साल से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों से होकर हिचकोले खाते गुजरने से वाहन चालकों को सांसत झेलनी पड़ती थी।
Trending Videos

अमर उजाला ने इस सड़क की बदहाली के संबंध में खबर भी प्रकाशित की थी। अब इस सड़क का मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
जबजौआ-जमौता मार्ग की मरम्मत 2007 में हुई थी। इसके बाद सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी थी। पीडब्ल्यूडी की इस सड़क की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है।
इस सड़क के मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने शिकायत के साथ ही कई बार प्रदर्शन भी किया। यहां तक कि 2024 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया गया, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने मरम्मत का आश्वासन दिया था, मगर इसके बाद वे फिर इसे भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने सड़क की समस्या के संबंध में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जमौता-जमौती निवासी राम नरेश, मनोज कुमार, महिबुल्लाह, इमरान, बलवंत कुमार, इंतेजार अहमद, इसरार, अशोक कुमार ने बताया कि इस मार्ग की हालत बहुत खराब थी। खास कर बरसात में लोगों का आना-जाना बंद हो जाता था। इस मार्ग के बन जाने से लगभग 10 गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
जेई पीडब्ल्यूडी बांसी खंड अवनीश चौधरी ने बताया कि 31 सौ मीटर मार्ग की मरम्मत की जा रही है, जिसकी लागत लगभग 60 लाख की है। आबादी में सीसी सड़क बनाई गई है।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed