{"_id":"69e5480980d621057603a724","slug":"showcased-talent-by-presenting-drama-dance-and-song-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156863-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाटक, नृत्य व गीत की प्रस्तुति देकर दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाटक, नृत्य व गीत की प्रस्तुति देकर दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती शिशु और बाल विद्या मंदिर कमदालालपुर में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव
इटवा। सरस्वती शिशु एवं बाल विद्या मंदिर कमदालालपुर में शनिवार देर रात वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नाटक, भाषण, नृत्य, गीत आदि की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के जरिये छात्र व छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है और इससे उनमें आत्मविश्वास, टीम वर्क व अनुशासन विकसित होता है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार बधाई के पात्र हैं। प्रधानाचार्य हरीराम गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे वर्ष की शैक्षणिक और पाठ्येतर उपलब्धियों का जश्न मनाने, अभिभावकों के साथ संबंध मजबूत करने और समुदाय को विद्यालय की प्रगति से अवगत कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन विकास जायसवाल के दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। इसके बाद विद्यालय की बहनों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद देर रात नाटक, नृत्य,गीत का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। इस अवसर पर भगवान शंकर, श्रीकृष्ण आदि की झांकियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार व अर्चना वरुण ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता राम कृपाल चौधरी, माधव यादव, शिक्षक कृष्ण चंद्र उपाध्याय, सुभाष तिवारी, रमेश चंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos