सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Revenue camp held at sub-centre, arrears deposited

Siddharthnagar News: उपकेंद्र पर लगा राजस्व शिविर, जमा किया बकाया

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Revenue camp held at sub-centre, arrears deposited
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के तिलगड़िया बिजली उपकेंद्र पर बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं से बिजली का बकाया जमा कराया गया और बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर के दौरान कुल 90 हजार रुपये का बकाया वसूला गया। जेई आरिफ खान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में उपभोक्ताओं की बिल संशोधन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में बिजली बिल जमा करने और सुधार कराने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। इसके अतिरिक्त, चार उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत अपने बिजली के बिल का भुगतान किया। इस मौके पर विभाग के सुशांत, संजय कुमार, राज कुमार, कादिर, मैनुद्दीन, तव्वाब और अशोक पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed