सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Be careful in March-April, then you will be safe from fire.

Siddharthnagar News: मार्च-अप्रैल में रहें सावधान तब होगा आग से बचाव

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Be careful in March-April, then you will be safe from fire.
विज्ञापन
भारतभारी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार देहाती कृषि विज्ञान केंद्र सोहना ने किसानों को गेहूं की फसल को आग से बचाव के लिए आगाह किया है। उन्होंने बताया कि जनपद में रबी के मौसम की प्रमुख फसल गेहूं लगभग पक कर तैयार हो गई है, जिसकी कटाई भी शुरू हो गई है।
Trending Videos

बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम से गेहूं की फसल में आग लगने की भी आशंका भी अधिक है। इसलिए मार्च-अप्रैल में सावधानी बरतना जरूरी है।
छोटी लापरवाही पूरी फसल जला सकती है। गेहूं की पकी फसल में 65 प्रतिशत से अधिक आग खेतों के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, ढीले तारों का टकराना या ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट होने से चिंगारी निकलने से लगती है। इसके अलावा कटाई के दौरान कंबाइन मशीन में अधिक घर्षण से चिंगारी निकलने से आग लग जाती है, सूखी फसल में बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंक देने से और फसल अवशेष को जलाने से भी आग लग जाती है और फसल के साथ गांव भी जल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कुछ जरूरी उपाय और सावधानी बरती जाए तो आग से होने वाले नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है। प्रमुख उपाय हैं गांवों के लोगों के मोबाइल में अग्निशमन विभाग, पुलिस और एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर सेव करें और गांव के प्रमुख स्थानों पर टोल फ्री नंबर लिख दें, जिससे आग लगने पर तत्काल सहायता ली जा सके।
बिजली के खंभों के आसपास की फसल पहले काट लें और साफ रखें और ढीले या जर्जर तारों को बदलें। फसल के खेत में, खेत के किनारे या खलिहान में बीड़ी-सिगरेट बिल्कुल न पिएं और यदि कोई बीड़ी सिगरेट पीते पाया जाए तो उसे दंडित किया जाए। र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed