{"_id":"69cd7982008291b8f40ba240","slug":"information-about-the-portal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155932-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पोर्टल के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पोर्टल के बारे में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। रतनसेन डिग्री काॅलेज में बुधवार को यूपी प्रमाण पोर्टल पर प्रत्येक माह 43 मानकों पर महाविद्यालय की रिपोर्ट भरने के लिए बैठक प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। यूपी प्रमाण पोर्टल के संयोजक डाॅ. आलोक दुबे ने मानकों के बारे में प्राध्यापकों को जानकारी दी। बताया कि प्रमुख रूप से छात्र-छात्राओं के प्रत्येक दिन की उपस्थिति, प्रत्येक माह प्रकाशित शोधपत्र, माहवार शैक्षिक गतिविधि, शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार कितने प्रतिशत कक्षा पढ़ाई गईं, आदि पर जानकारी दी गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रो. अर्चना मिश्रा, प्रो. शरीफुद्दीन, डाॅ. ब्रह्म सिंह, डाॅ. किरन देवी, डाॅ. सुनीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos