{"_id":"69cd7911c88200f5e70a35ec","slug":"instructions-to-complete-on-time-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155923-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी तय समय में पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी तय समय में पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। भनवापुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ ने उन्हें तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, बैठक पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें विभिन्न पंचायतों के सचिव एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। बीडीओ ने एक-एक कर सभी पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। न पंचायतों में कार्य समय से पूर्ण कर लिए गए थे, उनकी सराहना करते हुए बीडीओ ने अधिकारियों को आगे भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिन स्थानों पर कार्य अधूरे पाए गए, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई और जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरे होने चाहिए।
Trending Videos