{"_id":"69cd79533078cd2fc90cce4a","slug":"listen-to-the-story-of-the-birth-of-lord-krishna-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155897-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पलिया गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार की रात कथावाचक पं. चंद्रशेखर पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। कथा सुन पंडाल में बैठे श्रोता भाव विभोर हो गए।
उन्होंने कहा मथुरा का राजा कंस अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव के साथ कर देता है और उसे ससुराल पहुंचाने के लिए जाने लगता है। उसी समय आकाशवाणी होती है कि जिसे तू उसके ससुराल पहुंचाने जा रहा है। उसी बहन के आठवें पुत्र के हाथों तेरा वध सुनिश्चित है, वह बहन और उसके पति वासुदेव दोनों को बंदी बनाकर कारागार में डाल देता है और उसके सात पुत्रों को मार देता है। श्रीकृष्ण अष्टमी तिथि को आधीरात को देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेते हैं। जन्म लेते ही पूरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
Trending Videos