सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police Arrest 31 Wanted Persons During Special Drive

Siddharthnagar News: विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने गिरफ्तार किए 31 वारंटी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police Arrest 31 Wanted Persons During Special Drive
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर 31 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जनपद में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के समस्त थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
Trending Videos

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी बृजेश निवासी चिलौना, जुगानी निवासी उस्का कला, जितेंद्र वर्मा निवासी बरई टोला, एकलाख निवासी काजीपुर कसाई टोला वार्ड नंबर-2 जोकहिया इस्लामनगर मगहर, मोहम्मद हलीम निवासी अशरफाबाद एवं शिवलखन निवासी फरेंनिया पोपया को गिरफ्तार किया। थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी महावीर निवासी ग्राम बसवारी गांव, नरसिंह उपाध्याय निवासी ग्राम डेबरी, थाना महुली पुलिस ने वारंटी खजन्ता देवी, किसमती देवी निवासी वार्ड नंबर 10 राजीव नगर हरिहरपुर, ओमप्रकाश उर्फ पूर्णवासी निवासी विशुनपुर, महेन्द्र कुमार निवासी बेलवा परिवार, गिरीश सिंह निवासी गायघाट, शिवाजी निवासी ग्राम तिनहरी, विजय बहादुर निवासी ग्राम भैंसहीजोत, बाबूलाल व रामजी निवासी गौरा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मेंहदावल पुलिस वारंटी सनोज निवासी बढ़या ठाठर, अवधेश निवासी तुलसीपुर, रामप्रीत निवासी चनहिया, थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी पप्पू निवासी दुर्गजोत, हरिराम निवासी पटवरिया, फिरोज उर्फ मोहम्मद हुसेन निवासी बुद्धहिया बाजार लेडुआ महुआ निकट अमरडोभा, थाना बेलहरकला पुलिस ने सुखलाल निवासी जंगल दशहर, जयप्रकाश निवासी निघुरी, पारस व सन्नी देवल उर्फ बबलू निवासी करिया सिंह दुधारा को गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने वारंटी वृन्दावन साहनी व मुंशी निवासी खटहा, गुड़िया देवी निवासी सिंहवा और अनारती देवी निवासी बौरब्यास को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से सभी आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed