{"_id":"69d2d14390fba4174a07f921","slug":"electric-poles-and-wires-toppled-by-storm-power-supply-remains-disrupted-in-villages-all-night-siddharthnagar-news-c-209-1-kld1017-148614-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आंधी से गिरे बिजली के खंभे और तार, गांवों में रातभर ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आंधी से गिरे बिजली के खंभे और तार, गांवों में रातभर ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन
महुली में गिरा बिजली का खंभा। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार रात आई आंधी के चलते ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे और तार गिरने से रात करीब 10:00 बजे से आपूर्ति ठप रही। बिजली निगम खंभों व तारों को दुरुस्त कर बिजली बहाल करने की तैयारी में लगा है। अधिकतर क्षेत्रों में बिजली बहाल हो गई है, लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर काम जारी है।
मौसम में बदलाव के चलते शनिवार रात अचानक आई तेज आंधी के चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। इसका ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में रहा। आंधी के दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार टूट गए। इसके अलावा कुछ जगहों पर पेड़ भी तेज हवा के चलते गिर गए।
रोसयाबाजार संवाद के अनुसार धनघटा क्षेत्र में आंधी से कई पेड़ गिर गए। शंकरपुर में पुराना महुआ का पेड़ गिर गया। वहीं खेत में काटकर रखे गए गेहूं के बोझे हवा संग दूसरे के खेतों में चले गए। धनघटा तहसील क्षेत्र के 326 गांवों में रात भर बिजली नहीं रही। सुबह करीब 10:00 बजे बहाल हुई।
महुली संवाद के अनुसार क्षेत्र के मझगावां गांव में आंधी के कारण बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। इसी तरह खरवनिया खुर्द गांव में टिनशेड उड़कर गिरा और बिजली के तार से टकरा गया, जिससे तेज स्पार्किंग के साथ तार टूट कर नीचे गिर गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। यहां भी इलाके के दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। इसके अलावा मेंहदावल तहसील क्षेत्र में भी रात में तेज आंधी के चलते बिजली कटी रही। सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
-- -- -- -- -- -
लोहरौली के 110 गांवों में कटी रही बिजली
लोहरौली क्षेत्र के 110 गांवों में तेज आंधी के चलते बिजली कटी रही। ग्रामीणों को सुबह करीब 11 बजे बिजली मिल सकी। इसी तरह सांथा इलाके की 71 ग्राम पंचायतों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। विभागीय कर्मियों ने गड़बड़ी ठीक कर आपूर्ति शुरू कराई। धर्मसिंहवा संवाद के अनुसार शनिवार की रात में तेज हवा के चलते विद्युत आपूर्ति पर खासा प्रभाव पड़ा। रात में लगभग 10 बजे तेज हवा के चलते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और रविवार को 14 घंटे बाद ही बहाल हुई। नगर पंचायत सहित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सिद्धार्थनगर के खेसरहा फीडर से होती है।
बिजली निगम के अवर अभियंता शिवाकांत मौर्य ने बताया कि शनिवार रात में तेज हवा के कारण बांसी से खेसरहा तक आ रही 33केवी लाइन में कहीं फाल्ट हो गया था, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। सुबह विद्युत कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग करके फॉल्ट खोजा और उसे दुरुस्त किया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। नगर पंचायत सहित क्षेत्र के 50 गांवों की बिजली प्रभावित रही। रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
Trending Videos

महुली में गिरा बिजली का खंभा। संवाद- फोटो : samvad