{"_id":"69d2d0ac61edab4f93058ec5","slug":"ration-shop-dealers-protest-low-commission-submit-memorandum-siddharthnagar-news-c-209-1-kld1026-148636-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कम कमीशन का कोटेदारों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कम कमीशन का कोटेदारों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल में विधायक को ज्ञापन सौंपते कोटेदार। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने ऑल इंडिया फेयर प्राइस शाॅप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले सरकार की नीतियों एवं कम कमीशन को लेकर नाराजगी जताई। कोटेदारों ने विधायक मेंहदावल को दो सूत्री ज्ञापन सौंपा।
संगठन के तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मेंहदावल नगर के पक्का पोखरा में बैठक कर कोटेदारों के प्रति सरकार की नीति की आलोचना की गई। तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अन्य प्रदेशों में कोटेदारों को प्रति क्विंटल खाद्यान्न वितरण में बेहतर कमीशन दिया जा रहा है। गुजरात, दिल्ली, राजस्थान में कोटेदारों को प्रति क्विंटल खाद्यान्न वितरण में 200 कमीशन दिए जा रहे हैं।
बिहार में 143 रुपया के करीब प्रति क्विंटल कोटेदारों को कमीशन दिया जा रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कोटेदारों का शोषण किया जा रहा है। यहां 90 पैसा प्रति क्विंटल के हिसाब से कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण का कमीशन दिया जाता है। महंगाई के इस दौर में कोटेदार इतने कम कमीशन में अपने परिवार का जीविकोपार्जन कैसे चलाएंगे।
दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने 500 से कम कार्ड धारकों वाले सरकारी राशन की दुकान को दूसरी दुकान के साथ समायोजित करने का फरमान सुनाया है। जो कोटेदारों के साथ अन्याय है। जब प्रदेश सरकार ने 2000 की आबादी पर ग्राम सभा का गठन किया है, तो ऐसी ग्राम पंचायत में 500 कार्ड धारक कहां से आएंगे। इन बिंदुओं को लेकर कोटेदारों ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जताई।
तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में कोटेदारों ने मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी से मिलकर दो सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए कोटेदारों की समस्याओं के समाधान की मांग की। विधायक ने कोटेदारों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या शासन स्तर पर रखते हुए निष्पादन की पहल की जाएगी।
इस दौरान कोटेदार अशोक गुप्ता रामचंद्र यादव गुरुदत्त सौरभ राय अजय चंद्रभान चौधरी शिवकुमार मिश्र राजेश कुमार समेत अन्य कोटेदार मौजूद रहे।
Trending Videos