सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire broke out at different places, five bighas of wheat crop was reduced to ashes.

Siddharthnagar News: अलग-अलग स्थानों पर लगी आग, पांच बीघा गेहूं की फसल राख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at different places, five bighas of wheat crop was reduced to ashes.
विज्ञापन
धनघटा। शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक धनघटा क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कहीं विद्युत का तार बना आग का कारण तो कहीं अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना हुई है।
Trending Videos


शनिवार रात करीब 10:00 बजे क्षेत्र के रानीपुर गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लगने से रामचेत की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक गांव के लोग आग पर काबू पा चुके थे। रविवार को दिन में करीब 11:00 बजे रुपिन गांव के पास विद्युत तार टूटकर गिरने से रामदुलारे के खेत में आग लग गई। गांव के लोग आग पर जब तक काबू पाते तब तक एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगापुर गुलरिहा गांव के सिवान में और दीपपुर गांव के पास तालाब के किनारे अज्ञात कारणों से आग लग गई। गनीमत रही आग डंठल और झाड़ झंखाड में उलझ कर रह गई, जिससे कोई गंभीर हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed