सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Firefighters arrive two hours later

Siddharthnagar News: गैस सिलिंडर में लगी आग दो घंटे बाद पहुंची दमकल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Firefighters arrive two hours later
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के बघनी नानकार गांव में बुधवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते लोग घर से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राम विलास साहनी की पत्नी दोपहर में गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर के सभी सदस्य बाहर निकल आए और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पास में रखा मोरंग डालकर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया। इसके बाद सिलिंडर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना के दौरान आसपास के घरों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed