फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rise in fever patients; advice given to consume fresh food and clean water.

Siddharthnagar News: बुखार के मरीज बढ़े, ताजा भोजन और स्वच्छ पानी पीने की दी सलाह

Mon, 27 Jul 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rise in fever patients; advice given to consume fresh food and clean water.
आरोग्य मेले में सबसे अधिक पहुंच रहे बुखार के रोगी, बारिश और कड़ी धूप के साथ उमस बनी मुसीबत
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ आरोग्य मेला
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में बुखार और जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही है। सेहत की जांच करने के साथ ही दवा दी गई। धूप और बारिश से बचने की सलाह देते हुए ताजा भोजन और साफ पानी पीने की सलाह दी गई। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर सहित अन्य समस्या से पीड़ित मरीजों को हायर सेंटर में जाने के लिए कहा गया। मेले में दवाएं उपलब्ध मिली है।
ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले अकरहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को 52 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, त्वचा रोग,कमर दर्द,पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे। पीएचसी अकरहरा में 21, भुतहवा पर 19 और मोहनकोला पर 12 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई है और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा बाजार पर मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दोपहर डेढ़ बजे तक 12 मरीज आए। फार्मासिस्ट रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने मरीजों को दवा दी। रमेश चंद्र ने बताया कि मौसमी बुखार व खाज-खुजली के मरीज आएं। जो दवा देने के साथ ही मौसम से बचाव करने की सलाह दी गई।---
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए कुल 21 मरीज पहुंचे। इसमें जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज की संख्या अधिक थी। चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें दवा दी और बरसात के के इस मौसम में खान-पान और दिनचर्या को लेकर जरूरी सलाह दी। इस दौरान डाॅ. राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

जांच के बाद मरीजों को दी गई दवा
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवा दी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 23 मरीज पहुंचे, जिन्हें शुगर, बीपी, पेट, सांस फूलने, बुखार, खांसी जैसी समस्या थी। मरीजों की जांच कर दवा देकर उनको सावधानी बरतने की सलाह दी।


मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 120 मरीजों का हुआ उपचार
बिस्कोहर। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर और कोहडौरा में कुल 120 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में 66 मरीजों की जांच कर फार्मासिस्ट राकेश चौधरी ने दवा वितरित की, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहडौरा में चिकित्सक प्रभारी डॉ. राहुल कुमार ने 54 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाएं दीं। मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सक प्रभारी डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि कोहडौरा पीएचसी में त्वचा रोग के 30 से अधिक मरीज उपचार के लिए आए। इस दौरान फार्मासिस्ट त्रिशूल धर चतुर्वेदी, धीरज राय, राजू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed