सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SDM handed over the tehsil employee to the police.

Siddharthnagar News: एसडीएम ने तहसील कर्मी को किया पुलिस के हवाले

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
SDM handed over the tehsil employee to the police.
विज्ञापन
कसया। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को लेकर एसडीएम डा.संतराज सिंह ने तहसील कर्मी को ही पुलिस को हवाले कर दिया। इससे तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर पहुंचे फरियादियों से तैनात एक तहसील कर्मी की तरफ से दुर्व्यवहार किया जाना उसके लिए भारी पड़ गया। शिकायत मिली तो एसडीएम डा.संतराज सिंह ने कर्मी को बुलायाऔर उसे मौजूद पुलिस के हवाले करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीएम के इस सख्त रवैए को देखकर तहसील कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल बना रहा। इस संबध में एसडीएम सिंह ने कहा कि अपनी समस्या लेकर तहसील पहुंच रहे किसी फरियादी से गलत बर्ताव नहीं होना चाहिए। उनकी समस्याओं का संतुष्टिपरक व समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता में हैं।इसलिए उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed