सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seven-day long Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra

Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Seven-day long Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra
विज्ञापन
पहले दिन भागवत महात्म्य, अगले बुधवार को पूर्णाहुति
Trending Videos

बढ़नी। नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 मुड़िला में बृहस्पतिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भक्ति और उत्साह के माहौल में हुआ। कथा आरंभ से पहले महिलाओं ने सरयू नहर से जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली। सुबह महिलाओं ने मिल कॉलोनी से गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ सरयू नहर तक पदयात्रा की। वहां से जल भरकर श्रद्धालु कलश लेकर यजमान यमुना प्रसाद के आवास पर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की तैयारी की गई। यात्रा के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने भजन गाते हुए पूरे कार्यक्रम को उत्सव का रूप दे दिया
कथा व्यास शास्त्री मुकुंद पांडे ने बताया कि पहले दिन भागवत महात्म्य का वर्णन कर श्रद्धालुओं को कथा का महत्व समझाया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार से नियमित कथा प्रवचन शुरू होगा जो अगले बुधवार तक चलेगा और पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई है। पूरे गांव में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग कथा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed