सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students of the university were made aware about women's reservation.

Siddharthnagar News: सिविवि की छात्राओं को महिला आरक्षण के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Students of the university were made aware about women's reservation.
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में भाजपा जिला मंत्री विनीता यादव ने छात्राओं से संवाद किया, चलाया हस्ताक्षर अभियान
Trending Videos

कपिलवस्तु। महिला सशक्तीकरण और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चलाए जा रहे महिला जन आक्रोश अभियान के तहत भाजपा जिला मंत्री विनीता यादव ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम से छात्राओं को महिला अधिकारों, विशेष रूप से महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया।
भाजपा जिला मंत्री विनीता यादव ने कहा कि महिला आरक्षण केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि समाज में महिलाओं को समान अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विस्तार से बताया कि किस प्रकार महिला आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रिया में बढ़ेगी, जिससे समाज का समग्र विकास संभव होगा। उन्होंने छात्राओं को यह भी समझाया कि वर्तमान समय में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी दलों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर केवल दिखावटी राजनीति करते हैं और वास्तविकता में महिलाओं के हितों के प्रति गंभीर नहीं हैं। संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाएं रखीं और महिला आरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछे। जिला मंत्री विनीता यादव ने सभी सवालों का जवाब देते हुए छात्राओं को राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं।
इस दौरान कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार, चीफ वार्डन प्रो. प्रकृति राय, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. रक्षा, रेखा चौरसिया सहित भारी संख्या में विश्वविद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।
---
रैली निकाल, विपक्ष के प्रति आक्रोश व्यक्त किया
बांसी। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कस्बे के सुभाष नगर बेलबनवा में बृहस्पतिवार को जन-आक्रोश महिला पदयात्रा विधायक जय प्रताप सिंह के बड़े पुत्र अधिराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना 33 प्रतिशत महिला आरक्षण रोकना न केवल महिला सशक्तीकरण की राह में रोड़ा अटकाना है बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान के साथ खिलवाड़ भी है। कार्यक्रम में सभासद प्रतिमा वर्मा, जिला मंत्री पूनम जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला मंत्री बजरंगी वर्मा, जगजीवन गोंड, नगर अध्यक्ष कुबेर बारी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
इसी तरह भाजपा तिलौली मंडल के तेलौरा में जनाक्रोश महिला पद यात्रा निकाली गई, जिसमें अनुपमा सिंह दुबे, सुषमा मिश्रा, डाॅ. दशरथ चौधरी, विश्वनाथ पांडेय, अनूप शुक्ल, रामप्रकाश मिश्रा, तिलौरा के प्रधान बृजेश दुबे सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed