सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farewell given to retired divisional officer

Siddharthnagar News: सेवानिवृत्त मंडलीय अधिकारी को दी गई विदाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Farewell given to retired divisional officer
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश की तरफ से कार्यालय में विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनपद में तीन साल सीवीओ पद कार्यरत रहे डॉ. जीवन लाल के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति उनके साथ उनके मंत्री अवनीश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, शशांक प्रभाकर चौधरी, विमल आनंद, भानु प्रताप सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी ने डॉ. जीवन लाल का स्वागत अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि डॉ. जीवन की कार्यशैली से हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने हम लोगों को कर्तव्य परायणता से कार्य करने की सीख दी है। हम उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी करते हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पदाधिकारी ने अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न, बुके और फूल-मालाओं के साथ डॉ. जीवन लाल का सम्मान किया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed