सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shakti Mani was loved by everyone due to his affable nature.

Siddharthnagar News: मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के चहेते थे शक्ति मणि

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Shakti Mani was loved by everyone due to his affable nature.
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर क्षेत्र के बैदोलागढ़ स्थित एक निजी मैरिज हाॅल में रविवार को पत्रकार स्व. शक्तिमणि त्रिपाठी की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करके उनसे जुड़ी स्मृतियों को साझा किया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्व. शक्ति मणि सिर्फ एक पत्रकार ही नहीं वरन सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे। वह हर प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में सदा महती भूमिका निभाते थे। उनकी यादें हमेशा अविस्मरणीय रहेगी। बांसी के भाजपा विधायक राजा जय प्रताप सिंह और पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शक्तिमणि त्रिपाठी का व्यक्तित्व कृतित्व युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उनका मिलनसार स्वभाव सभी को प्रभावित कर देता है। उनकी यादें हमेशा दिलो में ताजा रहेगी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में शक्ति त्रिपाठी के चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, कुंवर आनंद सिंह, लवकुश ओझा, केपी सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed