सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vice-Chancellor Prof. Kavita Shah ranked among the top 5% of scientists worldwide.

Siddharthnagar News: कुलपति प्रो. कविता शाह विश्व के शीर्ष पांच फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Vice-Chancellor Prof. Kavita Shah ranked among the top 5% of scientists worldwide.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की कुलपति प्रो. कविता शाह को प्रतिष्ठित साइरैंक ग्लोबल रजिस्ट्री 2025 में विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें यह उपलब्धि उत्कृष्ट शोध कार्यों, वैज्ञानिक योगदान तथा अकादमिक उत्कृष्टता के कारण मिली है।
Trending Videos

प्रो. कविता शाह देश की पर्यावरण वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, प्रदूषण नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के क्षेत्र में शोध कार्य किए हैं। साइरैंक ग्लोबल की ओर से वैज्ञानिकों का चयन शोध प्रकाशनों की गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय उद्धरणों, शोध प्रभाव, नवाचार तथा अकादमिक योगदान जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है। इस सूची में स्थान प्राप्त करना किसी भी वैज्ञानिक के लिए वैश्विक सम्मान माना जाता है। प्रो. कविता शाह ने कहा की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय अपनी बाल्यावस्था से आगे बढ़ रहा है और मुझे प्रसन्नता है की हमारे शिक्षक और शोधार्थी बहुत मेहनत कर के तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पेटेंट के साथ सशक्त रूप से बुद्ध की इस धरा को विकसित करने में अपना योगदान दे रहें है। शीघ्र ही यह विश्वविद्यालय अल्प समय में ही अन्य लंबी अवधि से स्थापित विश्वविद्यालय की श्रेणी में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलपति को मिले सम्मान पर बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया गया है। साथ ही अपेक्षा की गई कि कुलपति प्रो. कविता शाह को मिली यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उच्च शिक्षा व शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed