फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Agniyatra to take place today on Navami; devotees will walk through blazing fire to seek the blessings of Goddess Shitala

Siddharthnagar News: नवमी पर आज होगी अग्नियात्रा, धधकती आग से गुजरकर मां शीतला के दर्शन करेंगे भक्त

Mon, 19 Oct 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Agniyatra to take place today on Navami; devotees will walk through blazing fire to seek the blessings of Goddess Shitala
बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहाताल पूर्वी में अग्निपथ यात्रा की तैयारी में जुटे मित्र मंडली के सदस
- गोनहाताल पूर्वी में 25 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा, 21 फीट लंबा अग्निकुंड तैयार करेंगे आयोजक
विज्ञापन

- अग्नियात्रा के बाद आरती, हवन और भंडारे का होगा आयोजन
सकरपार। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहाताल पूर्वी में श्री बाल कृष्ण मित्र मंडली की ओर से अग्नियात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में मंडली के सदस्य जुटे हुए हैं। अग्नियात्रा देखने के लिए क्षेत्र के साथ ही दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंडली की ओर से पिछले 25 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।
गोनहाताल चौराहे के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में मां शीतला की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिवसीय पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्र के नौ दिनों तक मंडली के सदस्य विधि-विधान से मां की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। नवमी के दिन अग्नियात्रा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

मंडली के मुख्य पुजारी एवं आयोजक राकेश चौरसिया ने बताया कि अग्नियात्रा के लिए मां शीतला की प्रतिमा के सामने करीब एक फीट गहरा और 21 फीट लंबा गड्ढा तैयार किया जाएगा। इसमें लकड़ियां जलाकर अग्निकुंड बनाया जाएगा। इसके बाद मंडली के भक्त धधकती आग से होकर अग्नियात्रा पूरी करेंगे और मां शीतला के दर्शन करेंगे। अग्नियात्रा पूरी होने के बाद श्रद्धालु अपना व्रत खोलेंगे। इसके बाद आरती, हवन और भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed