फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Goddess Durgas manifestation of power showcased through electronic idols

Siddharthnagar News: इलेक्ट्रॉनिक मूर्तियों के जरिये दिखाया मां दुर्गा की शक्ति स्वरूप

Mon, 19 Oct 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Goddess Durgas manifestation of power showcased through electronic idols
जोगिया में स्थापित इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमा। संवाद
- जोगिया चौराहे पर मां दुर्गा की लीलाएं देखने उमड़ रहे श्रद्धालु, दर्शन के लिए लग रही कतार
विज्ञापन

- महिषासुर वध का सजीव चित्रण देखने उमड़ रहे श्रद्धालु, सुरक्षा के लिए लगाए गए 16 कैमरे
जोगिया। जोगिया चौराहे पर श्रीश्री नव युवक वैष्णो दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित इलेक्ट्रॉनिक मूर्तियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पंडाल में मां दुर्गा के हाथों महिषासुर वध का सजीव चित्रण देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बिहार के कलाकारों की ओर से तैयार इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमाओं के माध्यम से मां दुर्गा की विभिन्न लीलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमाओं के जरिए मां दुर्गा की लीलाओं का प्रदर्शन देखने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन के लिए भक्तों को घंटों कतार में इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और महिषासुर वध के सजीव दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष रवि जायसवाल ने बताया कि जिले में इलेक्ट्रॉनिक मूर्तियों का प्रदर्शन जोगिया चौराहे पर किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुषों के दर्शन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पंडाल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समिति के सदस्य अमन वर्मा, विक्की साहनी, विजय गौड़, विपिन गौड़, संतोष साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed