फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Applications for admission to Navodaya Vidyalaya open until August 7

Siddharthnagar News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन सात अगस्त तक

Sun, 02 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Applications for admission to Navodaya Vidyalaya open until August 7
- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027-28 के लिए बढ़ाई गई अंतिम तिथि, छूटे अभ्यर्थियों को राहत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश का इंतजार करने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 की प्रवेश परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सात अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पहले 31 जुलाई तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित थी। बड़ी संख्या में पात्र विद्यार्थियों के आवेदन शेष रहने के कारण समिति ने उन्हें एक और अवसर दिया है। अब जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांच में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर बांसी के प्राचार्य एनके सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थी और उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट या विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का आवेदन किसी कारणवश अब तक नहीं हो पाया है। वे बढ़ाई गई समय-सीमा का पूरा लाभ उठाएं और सात अगस्त 2026 तक अपना आवेदन हर हाल में पूरा कर लें। समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें केवल वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र में जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत हैं और नवोदय विद्यालय समिति की ओर से निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि आवेदन भरते समय सभी विवरण और आवश्यक दस्तावेज सावधानीपूर्वक अपलोड करें ताकि बाद में किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed