फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Body brought home; wailing and cries of grief erupt

Siddharthnagar News: घर लाया गया शव, मची चीख-पुकार

Fri, 31 Jul 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Body brought home; wailing and cries of grief erupt
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के वार्ड संख्या चार सम्राट अशोक नगर (लेनिया डीह) निवासी रविंद्र चौहान (40) की घर लौटते समय बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह हरिद्वार से लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविंद्र चौहान पुत्र बाकेलाल चौहान करीब 10 दिन पहले मजदूरी करने हरिद्वार गए थे। वहां कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इलाज कराने के बाद वह घर लौट रहे थे। गुरुवार को गोंडा पहुंचने के बाद उन्होंने उतरौला जाने वाली बस पकड़ी, लेकिन उतरौला पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गए।
विज्ञापन

बस में मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed