{"_id":"6a6cde8988f06402610546c4","slug":"siddharthnagar-news-buddha-theme-park-to-be-inaugurated-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162146-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज मिलेगी बुद्धा थीम पार्क की साैगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज मिलेगी बुद्धा थीम पार्क की साैगात
Fri, 31 Jul 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को सिद्धार्थनगर दौरे पर रहेंगे। वह कपिलवस्तु स्थित बुद्ध स्तूप पर लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करेंगे तथा बुद्धा थीम पार्क का लोकार्पण करेंगे। प्रशासन ने दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कपिलवस्तु में लाइट एंड साउंड शो शुरू होने और बुद्धा थीम पार्क के लोकार्पण से बौद्ध पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं में भी विस्तार होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 9:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से फरेन्दा-कोल्हुई मार्ग होते हुए रवाना होंगे और 11:45 बजे कपिलवस्तु स्थित बुद्ध स्तूप पहुंचेंगे। यहां मंत्री कपिलवस्तु लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11:55 बजे बुद्ध स्तूप से प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे बुद्धा थीम पार्क पहुंचेंगे, जहां नव विकसित बुद्धा थीम पार्क का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक पर्यटन सुविधा स्थल पर आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 1:20 बजे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1:50 बजे से 3:20 बजे तक उनका समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 3:20 बजे वह गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
जिलाधिकारी ने दौरे के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन, सफाई, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, विश्राम गृह आरक्षण और वीआईपी प्रोटोकॉल की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।