{"_id":"6acfc669e55c8e08830dbf25","slug":"siddharthnagar-news-crackdown-on-adulterators-samples-of-five-food-items-collected-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166476-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिलावटखोरों पर शिकंजा, पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिलावटखोरों पर शिकंजा, पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
Thu, 15 Oct 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
शहर में स्थित दुकानों की जांच करते खाद सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। नवरात्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दाैरान पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) आरएल यादव के नेतृत्व में टीम ने तेतरी बाजार और नौगढ़ से कुट्टू साबुत व रॉयल रतन ब्रांड के साबूदाना का एक-एक नमूना लिया। वहीं, अलीगढ़वा से बादाम, साबूदाना और मूंगफली तेल के नमूने संग्रहित किए गए।
अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और मिलावटी पदार्थों की बिक्री से बचने के निर्देश दिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।