फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mahouli filled with a spirit of devotion through devotional songs and chants

Siddharthnagar News: भक्ति गीतों व जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

Thu, 15 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mahouli filled with a spirit of devotion through devotional songs and chants
इटवा थाने के सामने स्थापित मां दुर्गा  की प्रतिमा। संवाद
सिद्धार्थनगर/इटवा। शारदीय नवरात्र में शहर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को नवरात्र के चौथे दिन पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना और शाम को आरती हुई। वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के सिंहेश्वरी माता मंदिर, बेलहिया स्थित मां दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को आरती के समय भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। इटवा तहसील क्षेत्र के बढ़या, मिठौवा, सेमरी, मझौवा, करहिया सघन, नबेलवा, रगड़गंज, चौखड़ा, गिरधरपुर और लोहटा समेत विभिन्न बाजारों व चौराहों पर मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इसमें इटवा थाना क्षेत्र में 133, गोल्हौरा में 114 और मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में 125 मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इटवा थाने के सामने स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देर रात तक रामलीला का मंचन भी हो रहा है, जिसे देखने के लिए लोग जुट रहे हैं।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed