{"_id":"6a7b5b41c9a486fc7602f850","slug":"siddharthnagar-news-crackdown-on-school-vehicles-36-challaned-one-vehicle-seized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162732-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्कूल वाहनों पर शिकंजा, 36 का चालान, एक वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्कूल वाहनों पर शिकंजा, 36 का चालान, एक वाहन सीज
Tue, 11 Aug 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर के स्कूली वाहनों की जांच करते एआरटीओ अजय सिंह। स्रोत विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत चलाया चेकिंग अभियान
सिद्धार्थनगर। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत एक बार फिर स्कूल वाहनों की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 36 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, निजी वाहन से स्कूली बच्चों को परिवहन करते पाए जाने पर एक वाहन को बंद कर दिया गया।
स्कूली वाहनों से होने वाले सड़क हादसों को देखते हुए शासन ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान शुरू किया है। 25 अगस्त तक चलने वाले मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत एआरटीओ संजय कुमार सिंह की अगुवाई में बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाले वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज और निर्धारित मानकों की जांच के साथ विभाग ने यह भी देखा कि कहीं निजी वाहनों का इस्तेमाल स्कूली परिवहन में तो नहीं किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि स्कूली वाहनों को सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित कराना है। जांच के दौरान नियमों में खामी मिलने पर वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की टीम ने अभियान के तहत स्कूली वाहनों को रोककर उनके जरूरी कागजात और सुरक्षा मानकों की पड़ताल की।
वाहन की फिटनेस, परमिट समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की गई। इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों को कार्रवाई की जद में लिया गया। इसमें कुल 36 वाहनों का चालान किया गया। एक प्राइवेट वाहन के संचालित पाए जाने पर सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इस संबंध में एआरटीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय वाहनों की जांच के लिए अभियान शुरू किया गया है। जांच आगे भी जारी रहेगा।