फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Tiranga Yatra passes through the town and intersections; martyrs honored

Siddharthnagar News: कस्बा व चौराहों से गुजरी तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया याद

Tue, 11 Aug 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Tiranga Yatra passes through the town and intersections; martyrs honored
बढ़नी में निकाली गई तिरंगा यात्रा के साथ में सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट संजय कुमार। स्रोत विज्
उसका बाजार। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत उसका बाजार मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अगुवाई में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी और तिरंगा चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि अपने देश की आन बान, शान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा है। इस दौरान हेमंत जायसवाल, सत्यप्रकाश राही, सच्चिदानंद चौबे, दयाराम लोधी, बृजेश उपाध्याय, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
डिड़ई में निकली तिरंगा यात्रा
बांसी। भाजपा मिठवल मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डिंडई चौराहे पर स्थित भाजपा कार्यालय से डिंडई बाजार तक पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। मिठवल मंडल अध्यक्ष श्रवण चौधरी की अध्यक्षता में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पदयात्रा में सहभागिता की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, भारत भारी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, सुशील मिश्रा, वीरेंद्र राव, राजेंद्र त्रिपाठी शामिल हुए।
विज्ञापन

----------
भनवापुर व भारतभारी में निकली तिरंगा यात्रा
शाहपुर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भनवापुर, भारतभारी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने यात्रा में भाग लिया। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के चौखड़ा इंटर काॅलेज से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो बाजार से होते हुए पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुई। भारतभारी में भाजपा कार्यालय मोतीगंज से मुख्य बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भनवापुर मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा, भारत भारी मंडल अध्यक्ष रामू गौतम, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लालजी शुक्ला, श्रीनाथ तिवारी, नवल पटेल, राजन अग्रहरि, मंटू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed