फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Independence Day spirit sets in; shops decked out with the Tricolour and patriotic merchandise

Siddharthnagar News: चढ़ने लगा स्वतंत्रता दिवस का रंग, तिरंगे और देशभक्ति सामग्री से सजी दुकानें

Tue, 11 Aug 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Independence Day spirit sets in; shops decked out with the Tricolour and patriotic merchandise
शहर के लुंबिनी मार्ग पर सज रही तिरंगा की दुकान। संवाद
तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज की थीम वाली टोपी, बैज, रिस्ट बैंड, स्टिकर, झंडियां से बढ़ी बाजार की रौनक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही जिले में देशभक्ति का रंग चढ़ने लगा है। बाजारों में तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज की थीम वाली टोपी, बैज, रिस्ट बैंड, स्टिकर, झंडियां और सजावटी सामग्री की दुकानें सज गई हैं। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों की खरीदारी शुरू होने से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों को उम्मीद है अब बिक्री और तेज होगी।
जिले के मुख्य बाजार सिद्धार्थनगर मुख्यालय, नौगढ़, बढ़नी, शोहरतगढ़, बिस्कोहर, डुमरियागंज, बांसी और इटवा में स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सामग्री की अस्थायी दुकानें लग गई हैं। दुकानों पर छोटे-बड़े तिरंगे, डेस्क फ्लैग, कार फ्लैग, तिरंगा दुपट्टा, कैप, बैज, कलाई बैंड और बच्चों के लिए तिरंगे रंग की पोशाकें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखते हुए बच्चों की वेशभूषा और देशभक्ति से जुड़े सामान की मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक इस बार प्लास्टिक की जगह कपड़े और कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज की मांग अधिक है। लोग सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्मानजनक तरीके से राष्ट्रीय ध्वज खरीद रहे हैं। कई दुकानों पर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी सामग्री भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गांधी चौक स्थित दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से तिरंगे और बैज की बिक्री शुरू हो गई है। अभी स्कूलों और संस्थाओं से छोटे ऑर्डर मिल रहे हैं। अगले सप्ताह से बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।
नौगढ़ बाजार के अनीस अहमद ने बताया कि इस बार बच्चों में तिरंगा कैप, बैज और रिस्ट बैंड की अच्छी मांग है। कई विद्यालय पहले से ही कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं, जिससे खरीदारी बढ़ रही है। बढ़नी कस्बे के विनोद जायसवाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष सजावट की गई है। छोटे तिरंगे 10 रुपये से लेकर बड़े राष्ट्रीय ध्वज 250 रुपये तक उपलब्ध हैं। विभिन्न संस्थाओं के लोग भी झंडे और सजावटी सामग्री खरीदने पहुंच रहे हैं।

इटवा बाजार के मुकेश अग्रहरि ने बताया कि देशभक्ति गीतों की रिकॉर्डिंग, तिरंगा स्टीकर और वाहन पर लगाने वाले फ्लैग की भी मांग बढ़ रही है। युवाओं में इस बार तिरंगा थीम वाली टी-शर्ट और कैप का भी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। खरीदारी करने पहुंचे छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी चल रही है।
---------------
तिरंगा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
- राष्ट्रीय ध्वज हमेशा सम्मानपूर्वक फहराएं।
- कार्यक्रम के बाद तिरंगे को सड़क या कूड़े में न फेंकें।
- क्षतिग्रस्त या गंदे तिरंगे का सम्मानपूर्वक निस्तारण करें।
- प्लास्टिक के बजाय कपड़े या कागज से बने ध्वज को प्राथमिकता दें।
--------------
इन सामानों की बढ़ी मांग
- राष्ट्रीय ध्वज और डेस्क फ्लैग
- तिरंगा कैप, बैज और रिस्ट बैंड
- कार फ्लैग और स्टिकर
- तिरंगा दुपट्टा व बच्चों की वेशभूषा
- देशभक्ति थीम वाली टी-शर्ट और सजावटी सामग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed