{"_id":"6a81fd0ac88c9290790ccccc","slug":"siddharthnagar-news-fire-breaks-out-in-house-cylinder-and-battery-explode-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162970-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर में लगी आग, सिलिंडर व बैटरी में विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर में लगी आग, सिलिंडर व बैटरी में विस्फोट
Sun, 16 Aug 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बांसी के आग को काबू में करते पुलिस और फायर सर्विस के जवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। स्थानी बांसी कस्बे के सराफा बाजार की घनी आबादी वाले एक मकान में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस बीच सिलिंडर और इन्वर्टर की बैटरी में भी विस्फोट हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मकान में फंसे आठ लोगों को रेस्क्यू करके निकाला गया।
इसमें दूसरी मंजिल पर फंसे लकवाग्रस्त वृद्ध को काफी मशक्कत के बाद पुलिस और फायर के जवानों ने निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी, सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार श्यामनगर निवासी गजेंद्र अग्रहरि पुत्र भग्गनदास अग्रहरि के मकान के निचले तल पर शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई । घर में दुकान का रखा होजरी और रेडीमेड कपड़ा तेजी से जलने लगा, जिससे घर से बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो गया। घर में फंसे लोग छत पर पहुंचकर बगल के मकान में पहुंचे फिर उस मकान से बाहर आए। इसी बीच आग की चपेट में आने से एक गैस सिलिंडर और दो इन्वर्टर की बैटरी में विस्फोट हो गया, जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सूचना मिली कि गृह स्वामी 70 वर्षीय गजेंद्र अग्रहरि जो लकवा ग्रस्त है। मकान के दूसरी मंजिल में फंसे हुए है। इन्हें काफी मशक्कत कर पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने लकड़ी की क्षतिग्रस्त छत से बाहर निकालकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
इस आग लगी की घटना से पूरे सराफा बाजार में अफरा-तफरी का माहौल था। फायर सर्विस और पुलिस के जवानों के साथ काफी संख्या में लोग आग को काबू में करने के लिए लगे रहे।
घटना के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान आईपीएस, सीओ बांसी शुभेंदु सिंह, कोतवाल मृत्युंजय पाठक सहित फायर और पुलिस के जवान आग को काबू में करने में जुटे रहे।
मौके पर पहुंचकर ली जानकारी : बांसी। सराफा मार्केट में आग लगने की सूचना कस्बे में फैलते ही सभी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम छोड़कर मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने ही विधायक जय प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष मंगल चौरसिया, सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष राबिन वर्मा सहित काफी लोग पहुंच गए।