फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Chants of 'Bharat Mata Ki Jai' raised

Siddharthnagar News: भारत माता के लगाए जयकारे

Mon, 17 Aug 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 17 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Chants of 'Bharat Mata Ki Jai' raised
सिद्धार्थनगर। 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय और विद्यालय पर तय समय पर झंडारोहण हुआ। इसके साथ ही राष्ट्रगान और विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक जय प्रताप सिंह ने रतन सेन डिग्री और इंटर काॅलेज में, एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने तहसील कार्यालय में झंडा रोहण किया। नगर पालिका और सपा नगर कार्यालय में अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने ध्वजारोहण किया। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। विधायक विनय वर्मा ने शिवपति इंटर काॅलेज सहित क्षेत्र कई स्कूलों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। महदेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक संसाधन केंद्र नौगढ़ के अंतर्गत संचालित न्याय पंचायत बेल्टीकर के प्राथमिक विद्यालय भैसहवा, प्राथमिक विद्यालय बर्रोहिया खालसा और उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेरा पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

लोटन प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक क्षेत्र के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी संस्थाओं पर झंडा फहराया गया। ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख आशीष कुमार सिंह ने झंडा फहराया। पथरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। पथरा थाने पर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र और राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य राम कुमार ने ध्वजारोहण किया। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ अखिलेश दीक्षित, पूर्व मावि. में प्रधानाध्यापक उमाकांत, बीआईसीटी संस्था पर भारत प्रसाद मिश्रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहना में डाॅ. एससी शर्मा, यूपी ग्रामीण बैंक में मैनेजर जीशान ने ध्वजारोहण किया। पकड़ी बाजार व जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। चौधरी सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढनइया पकड़ी में प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौधरी, मंदिर श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर टडिया धाम में मंडल अध्यक्ष मेजर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां कस्बे में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन शाखा खुनुवां बाजार के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed