फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rise in patients with fever and cold; advice to exercise caution alongside medication

Siddharthnagar News: बुखार-जुकाम के बढ़े रोगी, दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह

Sun, 16 Aug 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rise in patients with fever and cold; advice to exercise caution alongside medication
-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ जन आरोग्य मेला, परीक्षण कर दी चिकित्सकों ने दी दवा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें बुखार और जुकाम व त्वचा की समस्या से जुड़े रोगियों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही मरीजों को दवा दी। साथ ही बारिश और धूप से बचने और बच्चों पर विशेष ध्यान देने के साथ ताजा भोजन और पानी के सेवन की सलाह दी गई।
----
त्वचा व बुखार के मरीजों की रही भीड़
बिस्कोहर। रविवार को बिस्कोहर और कोहड़ौरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में त्वचा संबंधी रोग, बुखार, सर्दी-खांसी, फोड़ा-फुंसी और शरीर में दर्द से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। बिस्कोहर में दोपहर तीन बजे तक 86 मरीजों का इलाज किया गया जबकि कोहड़ौरा में 56 मरीजों का इलाज किया गया। बिस्कोहर में चिकित्सक डाॅ. एहतेशाम अहमद ने मरीजों की जांच करते हुए रोगों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सफाई रखने, दूषित पानी और भोजन से बचने और मौसम में बदलाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। मेले में चिनके ने गांठ व दर्द, सुनीता ने बुखार, शिवानी ने फोड़ा-फुंसी, रागनी व शिवांगी ने सर्दी-खांसी व बुखार, मुबारक ने बदन दर्द और तिलकराम साहू ने खुजली की शिकायत पर उपचार कराया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी जागरूक किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट राकेश चौधरी, धीरज राय आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
बदलते मौसम के चलते खांसी, बुखार के बढ़े मरीज
शाहपुर। डुमरियागंज नगर में स्थित पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें खांसी, बुखार, शुगर, एसिडिटी, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 18 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवा दी गई। पीएचसी डुमरियागंज में डाॅ. रामकिशोर प्रजापति ने दोपहर एक बजे तक 18 मरीजों का इलाज किया। इस दौरान फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, वार्ड ब्वाय इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बरसात के मौसम में विशेष सतर्क रहें मरीज
धेंसा। जोगिया ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सर्दी-खांसी, बुखार, बीपी और पेट संबंधी समस्या वाले अधिक मरीज आए। आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को आवश्यक दवा और बचाव के निर्देश दिए गए। साथ ही सलाह दी गई कि आसपास पानी एकत्रित न होने दें। तला-भूना समान न खाएं। समय समय पर पानी पीते रहे। सफाई पर विशेष ध्यान रखें। मच्छर से बचाव करें। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सहित 22 मरीज पहुंचे। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु, फार्मासिस्ट राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

---
स्वास्थ्य परीक्षण करके बाद मरीजों को दी गई दवा
ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकरहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को 57 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, त्वचा रोग, कमर दर्द,पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में 24, भुतहवा स्वास्थ्य केंद्र पर 20 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 13 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों द्वारा गहन जांच कर उचित उपचार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed