फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Bike key handed over to winner Rampher at farmers' conference

Siddharthnagar News: किसान सम्मेलन में विजेता रामफेर को सौंपी बाइक की चाबी

Sun, 16 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Bike key handed over to winner Rampher at farmers' conference
बिस्कोहर। क्षेत्र के नावडीह गांव में शनिवार को एक संस्था की ओर से मित्र किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें आसपास के गांवों से 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया। सम्मेलन में किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर जय प्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने का आह्वान किया। मार्केटिंग मैनेजर अमित तिवारी ने धान की उन्नत खेती और खरपतवार नियंत्रण, टेरेटरी मैनेजर सौरभ राय ने फसल सुरक्षा के वैज्ञानिक उपाय बताए। किसानों को उत्पाद की प्रामाणिकता जांचने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने और डीबीटी के माध्यम से लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन

नावडीह निवासी किसान रामफेर ने 18 जुलाई को धान की फसल के लिए दवा खरीदी थी। क्यूआर कोड स्कैन करने पर उनका नाम लकी ड्रा में शामिल हुआ। 13 अगस्त को घोषित परिणाम में उन्होंने बाइक जीती। शनिवार को जय प्रकाश शर्मा और विकास छाबड़िया ने उन्हें बाइक की चाबी और कागजात सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सच्चिदानंद उपाध्याय, त्रियुगी नारायण चौधरी, कृष्ण लाल, शेषराम चौधरी, राहुल, पवन सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसान रामफेर ने कहा कि खेती के लिए जरूरी दवा खरीदने पर इतना बड़ा पुरस्कार मिलना उनके और परिवार के लिए बेहद सुखद अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed