फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Man arrested for submitting forged documents

Siddharthnagar News: कूटरचित दस्तावेज लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Man arrested for submitting forged documents
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर निवासी एक व्यक्ति को मुकदमे की धाराओं काे हल्का करने के लिए फर्जी अंकपत्र इटवा पुलिस को दिए जाने के आरोप में इटवा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला बालिग को नाबालिग साबित करने से संबंधित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संग्रामपुर में भी वर्ष 2025 में दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष मुकदमे की धाराओं को हल्का करने और आरोपी को नाबालिग साबित करने के लिए फर्जी अंकपत्र प्रस्तुत किया। इटवा पुलिस ने इस कूटरचित अंकपत्र को सत्य मानकर चार्जशीट सीओ कार्यालय भेज दी। जांच में मामला संदिग्ध होने के चलते सीओ इटवा ने दुबारा गहराई से जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूछताछ में अंकपत्र के फर्जी होने व संग्रामपुर निवासी हैसियत सहित दो अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जानकारी मिली। इसके बाद इटवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहुंचकर संग्रामपुर से आरोपी मोहम्मद हैसियत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed