{"_id":"6a74cce9748c1586550702c8","slug":"siddharthnagar-news-health-check-up-of-100-differently-abled-children-at-a-medical-assessment-camp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162438-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेडिकल असेसमेंट कैंप में 100 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेडिकल असेसमेंट कैंप में 100 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 80 बच्चों का पंजीकरण, पात्रों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं और सहायक उपकरणों की सुविधा
पथरा। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) मिठवल में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 100 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिनमें 80 बच्चों का पंजीकरण किया गया। परीक्षण के आधार पर पात्र बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं और आवश्यक सहायक उपकरणों का लाभ दिलाया जाएगा।
कैंप में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से दिव्यांग छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चों की शारीरिक और मानसिक स्थिति का आंकलन कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा उनकी दिव्यांगता का परीक्षण किया।
खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि इस प्रकार के मेडिकल असेसमेंट कैंप दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षण के उपरांत पात्र बच्चों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं तथा जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
कैंप में डॉ. एके शर्मा, डॉ. शमीम अहमद, डॉ. विशाल गौतम, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. बृज दीप, डॉ. खुर्शीद आलम और करुणापति त्रिपाठी ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस दौरान विशेष शिक्षक अनुराधा पांडेय, सरिता श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह, अवनीश त्रिपाठी, उमेश मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।