{"_id":"6a74cb97126e6ae1e20d56f1","slug":"siddharthnagar-news-replacement-of-open-boxes-begins-insulation-applied-to-wire-joints-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162459-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खुले बॉक्स बदलने शुरू, तारों के जॉइंट पर चढ़ा इंसुलेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खुले बॉक्स बदलने शुरू, तारों के जॉइंट पर चढ़ा इंसुलेशन
Fri, 07 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइट के ढक्कन हुए गायब होने के बाद टेप से बंद करते नगर पालिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पड़ताल की खबर के बाद हरकत में आया नगर पालिका प्रशासन, प्रमुख मार्गों पर शुरू हुआ सुधार अभियान
सिद्धार्थनगर। बारिश और सावन के बीच स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियों को उजागर करने वाली संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल का असर बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों पर साफ दिखाई दिया। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका परिषद ने खुले इलेक्ट्रिक बॉक्स बदलने, बिना ढक्कन वाले बॉक्स को सुरक्षित करने और खुले तारों के जॉइंट पर इंसुलेशन कराने का अभियान शुरू कर दिया। जिन स्थानों पर खुले बॉक्स और असुरक्षित जॉइंट लोगों के लिए खतरा बने हुए थे, वहां नगर पालिका की टीम दिनभर मरम्मत कार्य में जुटी रही।
नगर पालिका के कर्मचारियों ने शहर के अशोक मार्ग, जिला मुख्यालय क्षेत्र समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के खुले बॉक्स पर नए ढक्कन लगाए, जहां तारों के जॉइंट खुले मिले थे, वहां इंसुलेशन टेप लगाकर उन्हें सुरक्षित किया गया। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त विद्युत सामग्री को भी बदलने का काम शुरू किया गया।
संवाद न्यूज एजेंसी ने पिछले कई दिनों तक जिले भर में बिजली सुरक्षा पड़ताल कर शहर और विभिन्न नगर निकायों के प्रमुख मार्गों, सरकारी कार्यालयों, मंदिर मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खुले इलेक्ट्रिक बॉक्स, लटकते तार, बिना इंसुलेशन वाले जॉइंट और डिवाइडर पर फैले केबल की तस्वीरें और जमीनी हकीकत सामने रखी थी। रिपोर्ट में बारिश के दौरान संभावित हादसों की आशंका को प्रमुखता से उठाया गया था।
विज्ञापन
पड़ताल के बाद अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने पहले ही सभी खामियों को दूर कराने का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की ओर से सुधार कार्य शुरू होने के साथ यह आश्वासन धरातल पर उतरता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने कई स्थानों पर मौके पर ही मरम्मत की जबकि अन्य स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से कार्य कराने की तैयारी की जा रही है।
उधर, अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने भी जिले की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का विशेष निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
पड़ताल से कार्रवाई तक
- संवाद न्यूज एजेंसी ने जिले भर में चलाया बिजली सुरक्षा ऑडिट।
- प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सामने आईं गंभीर खामियां।
- खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने शुरू कराया सुधार कार्य।
- खुले बॉक्स बदले जा रहे हैं, जॉइंट पर इंसुलेशन किया जा रहा है।
- जिला प्रशासन ने सभी नगर निकायों को निरीक्षण के निर्देश दिए।