{"_id":"6a74c8b758525e3f320ab0c3","slug":"siddharthnagar-news-women-and-girls-made-aware-under-mission-shakti-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-162467-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
Fri, 07 Aug 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ क्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में छात्राओं को जागरूक करती पुलिस। स्रोत विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने जनचौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध से बचाव, साइबर सुरक्षा, नए कानूनों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
थाना जोगिया उदयपुर की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के देवरा बाजार में महिलाओं और बालिकाओं के साथ संवाद किया। वहीं थाना खेसरहा की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम मदरहना में बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर जागरूकता चौपाल लगाई। थाना बांसी की टीम ने ग्राम तेलौरा में महिलाओं और बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं को आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी।
इसी क्रम में थाना कठेला समयमाता की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम कठेला ग्रांट में महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, शून्य एफआईआर, ई-एफआईआर, नए आपराधिक कानूनों, प्रौद्योगिकी और फॉरेंसिक विज्ञान से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। टीम ने पंफलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया।