फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Six Class 3 students scalded by spilling hot mid-day meal dal

Siddharthnagar News: मिड-डे-मील की गर्म दाल गिरने से कक्षा तीन के छह छात्र झुलसे

Fri, 07 Aug 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Six Class 3 students scalded by spilling hot mid-day meal dal
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में जले हुए बच्चों काे मलहम लगाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के बर्डपुर नंबर 12 के कंपोजिट विद्यालय लमतिहवा में मिड-डे-मील लेने के लिए कतार में लगे छह बच्चे गर्म दाल गिरने से झुलसे गए। बृहस्पतिवार दोपहर रसोइया के हाथ से अचानक गर्म दाल भरा भगौना छूट जाने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

झुलसे बच्चों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के बाद पांच बच्चों को घर भेज दिया गया जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण इलाज चल रहा है। हादसे में झुलसे सभी बच्चे कक्षा तीन के छात्र है। घटना की सूचना पर बीएसए शैलेश कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बच्चों का हाल जाना।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय लमतिहवा में मिड-डे-मिल के तहत बनी गर्म दाल भरा भगौना नीचे रखने के दौरान रसोइया का पैर फिसलने से हाथ से छूट गया और गर्म दाल वहां मिड-डे-मिल के लिए कतार में आगे खड़े छह बच्चों पर गिर गई। इससे उसकी चपेट में आने से मासूम झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म दाल गिरने से सदर थाना क्षेत्र के लमतिहवा निवासी कक्षा तीन का छात्र सिद्धार्थ (9) पुत्र संदीप, अंशिका (8) पुत्री शुकलु व अरुण (8) पुत्र अज्ञात समेत सदर थाना क्षेत्र के दुपछोरजोत निवासी प्रवेश (9) पुत्र रामजस, चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम अमारी निवासी गुड्डू (7) पुत्र दशरथ और सत्यप्रकाश (8) पुत्र जगदीश झुलस गए। उनके पैर और हाथ पर गर्म दाल गिर गई, जिससे वे झुलस गए।
स्कूल शिक्षकों और कर्मियों ने हादसे में झुलसे बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां अंशिका, अरुण, प्रवेश, गुड्डू और सत्यप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि हालत गंभीर होने के कारण सिद्धार्थ का अभी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

स्कूल प्रधानाध्यापक राम सुभग का कहना है कि दाल बनाकर बच्चों में वितरित करने के लिए लाते समय पैर फिसल गया। इससे रसोइया के हाथ से बर्तन छूट गया और गर्म दाल बच्चों के पैर पर गिर गई, जिससे बच्चे झुलस गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed