फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Lack of proper drains and waterlogging on the road cause increased inconvenience

Siddharthnagar News: पक्की नाली का अभाव, सड़क पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

Sat, 01 Aug 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Lack of proper drains and waterlogging on the road cause increased inconvenience
भारतभारी। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के गरदहिया में सड़क किनारे पक्की नाली न होने कारण लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता है, जिससे कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

यह समस्या बरसात के मौसम में और गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को असुविधा होती है। अबतक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गरदहिया गांव निवासी तौकीर असलम, सुभाष चंद्र, प्रकाश, मोहम्मद अजीम आदि लोगों ने बताया कि गरदहिया में सड़क किनारे पक्की नाली का निर्माण होने से जल निकासी की समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। इससे सड़क पर गंदा पानी भी जमा नहीं होगा और आवागमन भी सुगम हो सकेगा। मौजूदा समय में जलभराव के कारण पैदल चलने वालों को कठिनाई होती है जबकि दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है। गरदहिया में प्रत्येक शुक्रवार को एक ऐतिहासिक साप्ताहिक बाजार लगती है, जिसमें आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। बाजार के दिन सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को बहुत दिक्कत होती है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है, जिससे उनके व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पक्की नाली के निर्माण से जलभराव की समस्या दूर होगी, स्वच्छता में सुधार आएगा और राहगीरों के साथ-साथ बाजार आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ डुमरियागंज ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उक्त मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed