फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mourning observed with the recitation of Nauha until late at night on Yaum-e-Sakina

Siddharthnagar News: यौमे सकीना मे देर रात तक नौहा पढ़ किया मातम

Sat, 01 Aug 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mourning observed with the recitation of Nauha until late at night on Yaum-e-Sakina
सिद्धार्थनगर। हजरत इमाम हुसैन की लाडली बेटी जनाबे सकीना की शहादत की याद में शुक्रवार की रात हल्लौर स्थित हुसैनी चौक पर “यौमे सकीना” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अली ब्वॉयज कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जनाबे सकीना के शबीहे ताबूत की जियारत के साथ-साथ मुकामी अंजुमनों ने नौहा पढ़कर मातम किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

यौमे सकीना कार्यक्रम का आगाज महताब हैदर के तिलावते कलाम पाक से हुआ। इसके बाद मरसिया शाहिद आलम व उनके सहयोगी ने पढ़ा।
मजलिस को जाकिरे अहलेबैत जमाल हैदर करबलाई ने कैदखाना-ए-शाम में जनाबे सकीना की शहादत को बयान किया। जाकिर जमाल ने मजलिस के आखिर में यजीदी लश्कर की ओर से बीबी सकीना पर ढाए गए जुल्म व शहादत को विस्तार से बयान किया तो अकीदतमंद रो पड़े, जिसके बाद में ताबूत-ए-सकीना व गाजी अब्बास की निशानी अलम की जियारत कराई गई।
विज्ञापन

इसके बाद अंजुमन फरोग मातम,अंजुमन गुलदस्ता मातम, अली ब्वायज कमेटी के मातमी दस्ते ने नौहा पढ़कर मातम किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष इंतेजार हुसैन शबाब, मौलाना शहकार हुसैन जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed