{"_id":"6a74ccd0cd6846bbdc0608aa","slug":"siddharthnagar-news-review-of-data-feeding-on-the-portal-ultimatum-to-cho-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162453-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पोर्टल पर डाटा फीडिंग की समीक्षा, सीएचओ को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पोर्टल पर डाटा फीडिंग की समीक्षा, सीएचओ को अल्टीमेटम
Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बेंवा सीएचसी में समीक्षा बैठक, यू-विन और ई-कवच पोर्टल की प्रगति पर जोर
- जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी, आयुष्मान कार्ड और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और डिलीवरी प्वाइंट स्टाफ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन, विभिन्न पोर्टलों पर डाटा फीडिंग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अधीक्षक ने सभी सीएचओ के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि क्षेत्रीय कार्य पूरा करने के बाद यू-विन (यूवीन) पोर्टल और ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत डाटा अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पोर्टलों की फीडिंग प्रतिदिन शाम सात बजे तक हर हाल में पूरी होनी चाहिए, ताकि शासन स्तर पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय से किसी भी प्रकार का स्पष्टीकरण मांगे जाने पर समय से जवाब नहीं देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, आयुष्मान भारत कार्ड बनाने में तेजी लाने तथा मृत व्यक्तियों के नाम लाभार्थी सूची से हटाने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में बीसीपीएम वीरेंद्र यादव, एआरओ राजेश कुमार, संतोष कुमार त्रिपाठी, रजनी सिंह, रेखा, शारदा, सावित्री, फिरोजा बानो, अनीता, सुप्रिया वर्मा, सायरा, दिव्या, कलावती, उर्मिला सहित डिलीवरी प्वाइंट की स्टाफ नर्सें और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।