सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenage girl missing under suspicious circumstances

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में किशोरी लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl missing under suspicious circumstances
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, तिलसड़ी निवासी राम मोहन शर्मा के अनुसार उनकी करीब 16 वर्षीय बहन 21 फरवरी 2026 की शाम घर से बाहर गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो गांव के कुछ लोगों ने बताया कि गांव के पश्चिम स्थित आम के बाग में कुछ युवक उससे बात कर रहे थे और बाद में उसे साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि जब वे आरोपितों के घर जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें धमकाया गया और चुप रहने का दबाव बनाया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इसी बीच पीड़ित ने मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर को लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed