सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager killed, one injured in head-on collision between two bikes

Siddharthnagar News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में किशोर की मौत, एक जख्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed, one injured in head-on collision between two bikes
मृतक.................अरविंद यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित गनवरिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे अरविंद यादव (17) की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा मोहन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक के चाचा रामदास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी अरविंद यादव (17) पुत्र करमराज अपने मित्र मोहन शर्मा के साथ सोमवार देर रात एक आवश्यक कार्य से इटवा आ रहा था। अभी वह गनवरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि इटवा की तरफ से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जानकारी पर पहुंची इटवा पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीछे बैठे मोहन शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सामने से टक्कर मारने वाले बाइक चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि उसका इलाज किसी प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है। मृतक अरविंद तीन भाई और बहनों में सबसे छोटा था। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed