सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The examination for the post of lecturer will be held today under strict surveillance.

Siddharthnagar News: सख्त निगरानी में आज होगी प्रवक्ता पद की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The examination for the post of lecturer will be held today under strict surveillance.
विज्ञापन
-जिले के छह केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा आयोजन

सिद्धार्थनगर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर काॅलेज के प्रवक्ता पद के लिए रविवार को लिखित परीक्षा होगी। पारदर्शी और शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर स्पेशल मजिस्ट्रेट के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही हर केंद्र पर दो व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पर 3253 अभ्यर्थी परीक्षा देगें।
राजकीय इंटर काॅलेज के लिए प्रवक्ता पद के लिए 14 जून को होने वाली लिखित परीक्षा का केंद्र बाबा हरिदास इंटर काॅलेज उसका बाजार, बुद्ध विद्यापीठ इंटर काॅलेज बर्डपुर, जवाहर लाल नेहरु स्मारक इंटर काॅलेज पुरानी नौगढ़, किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेईया, जयकिसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई को बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम तैनात रहेंगे। इसके अलावा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अलग से निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके देख लिया गया है। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी है, सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed