{"_id":"6a666d1d8497e5e0af0ede0c","slug":"the-pms-mann-ki-baat-provides-inspiration-for-social-work-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-161889-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीएम के मन की बात से मिलती है सामाजिक कार्यों की प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीएम के मन की बात से मिलती है सामाजिक कार्यों की प्रेरणा
Mon, 27 Jul 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज क्षेत्र के सेमरहना बूथ पर सुना गया पीएम के मन की बात का प्रसारण
सिद्धार्थनगर/पथरा। जिले के विभिन्न स्थानों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनी। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना स्थित बूथ संख्या 449 पर रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह की मौजूदगी में सामूहिक रूप से पीएम के मन की बात सुनी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने से सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। दुनिया में भारत के नेतृत्व की सराहना हो रही है। इस दौरान, जिला महामंत्री फूलचंद्र जायसवाल, जिला मंत्री बजरंगी वर्मा, जिला मंत्री अविनाश सिंह, श्रवण चौधरी, सुशील मिश्र आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- -- --
मन की बात कार्यक्रम में पीएम करते है सीधा संवाद
सिद्धार्थनगर। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 136वीं कड़ी सुनने के साथ ही सामाजिक समरसता भोज आयोजित हुआ। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा की अगुआई में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव और सांसद जगदंबिका पाल मौजूद रहे।क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा लालजी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को सकारात्मक दिशा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर मनीष शुक्ला, ज्ञानेंद्र मिश्रा, पंकज चौबे, आशीष पांडेय, धर्मेंद्र सिंह व भूपनारायण सिंह मौजूद रहे।