सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The winning players were honored

Siddharthnagar News: विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The winning players were honored
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के बैरिहवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में प्रदेश विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को बुधवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा की अंजली को एथलेटिक्स व कबड्डी में प्रदेश विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने,निशा को कबड्डी और अंकिता को लम्बी कूद व कबड्डी में प्रतिभाग करने के शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सम्मानित किया।
Trending Videos

इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार को अंडर-14 माध्यमिक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कोच के रूप में कार्य करने पर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं की कमी ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हैं।बस जरूरत है, उनकी प्रतिभाओं को निखारने की। उन्होंने कोच को छात्राओं के खेल अभ्यास में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान शिक्षक जयप्रकाश विश्वकर्मा, राहुल जाटव,प्रीति मिश्रा,अरुणा देवी,अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed