{"_id":"6a67ad2471ffe25e1401b46c","slug":"traffic-becomes-difficult-due-to-potholes-in-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161909-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क में गड्ढों के चलते आवागमन दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क में गड्ढों के चलते आवागमन दुश्वार
Tue, 28 Jul 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। स्थानीय क्षेत्र के गालापुर स्थित काली मंदिर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे एक बार आने वाले श्रद्धालु दोबारा न आने के लिए कसमें खाने लगते हैं। लोग कई बार सड़क को बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन जिम्मेदार बेखबर हैं।
स्थानीय क्षेत्र में स्थित गालापुर काली के स्थान पर पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है। शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्र और आषाढ़ माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। यहां आने-जाने के लिए धोबहा से गालापुर मार्ग, हथियहवा से लटेरा गालापुर मार्ग और चौखड़ा-गालापुर मार्ग प्रमुख हैं। इन सभी मार्गों में बने बड़े-बड़े गड्ढों से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। धोबहा से गालापुर मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है जबकि चौखड़ा गालापुर मार्ग की मरम्मत का कोई पुरसाहाल नहीं है। कुनगाई डिहवा के पास बने दो बड़े बड़े गड्ढों से होकर गुजरने वाले अधिकांश वाहनों की स्थिति खराब हो जा रही है। काली मंदिर के पुजारी ठाकुर प्रसाद मिश्र कहते हैं कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क के मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। क्षेत्र के पुरुषोत्तम पांडेय, शिवबालक यादव, हीरा, रमेश, शिवबरन आदि ने चौखड़ा-गालापुर मार्ग की मरम्मत की मांग की है।