फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The Nagar Panchayat has issued a notice to remove encroachments from the public path.

Siddharthnagar News: सरकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत ने दिया नोटिस

Tue, 28 Jul 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The Nagar Panchayat has issued a notice to remove encroachments from the public path.
एक दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, अन्यथा होगी कार्रवाई
विज्ञापन

परतावल। नगर पंचायत के वार्ड 11, स्वतंत्रता सेनानी नगर निवासी शकुंतला देवी को सरकारी रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में सरकारी रास्ते पर निजी आवास का चबूतरा निकालकर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कर्मचारियों और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कई बार मौखिक रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया लेकिन अब तक चबूतरा नहीं हटाया गया। नगर पंचायत ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि नोटिस प्राप्त होने के एक दिन के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्रवाई से उत्पन्न होने वाली सभी परिस्थितियों के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

इस बाबत अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने बताया कि जिन लोगों ने सरकारी रास्तों पर कब्जा या अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें स्वयं हटाने का अवसर दिया जा रहा है। निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed