फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Awareness campaign runs for family planning

Siddharthnagar News: परिवार नियोजन के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Tue, 28 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign runs for family planning
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आशा, एएनएम व संगिनी को किया गया प्रशिक्षित
विज्ञापन



भवानीगंज/भनवापुर। विश्व जनसंख्या पखवाड़ा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सीएचसी सिरसिया में परिवार नियोजन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जननी मोबियस फाउंडेशन की ओर से संचालित आकार परियोजना के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में आशा, एएनएम व संगिनी को परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

परिवार नियोजन टीम के प्रशिक्षण मनोज कुमार ने बताया कि जिले में कुल प्रजनन दर राज्य के औसत से अधिक है। इसलिए गर्भ निरोधक साधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। अनचाहे गर्भ और असुरक्षित गर्भपात से बचाव के लिए समय पर परिवार नियोजन के विधि को अपने की जरूरत है। जननी संस्था के परियोजना संयोजक देवेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि मोबाइल कॉट वाहन गांव -गांव पहुंचकर लोगों को छोटे परिवार के फायदे, दो बच्चों में अंतर रखने के स्थाई व अस्थाई उपाय के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षक अमृता ने बताया कि परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस दौरान अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, गुंजन मिश्र, अमीषा तिवारी, सविता शुक्ला, चंद्र कला, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed